सात दिवसीय आवासीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस में स्वयंसेवक स्वयंसेविका ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
Gargachary Times
24 January 2026, 19:00
137 views
Firozabad
आज श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज प्रभु नगर देव खेड़ा फिरोजाबाद चल रहे सात दिवसीय आवासीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस में स्वयंसेवक स्वयंसेविका ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
रैली निकालकर यातायात नियमों के पालन करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यातायात सुरक्षा के तहत रैली के माध्यम से, व लोगो को पुष्प भेंट करते हुए यातायात के नियमों और सड़क सुरक्षा को लेकर सन्देश दिया।
दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने,चार पहिया चालकों को सीट वैल्ट लगाने, नियमानुसार वाहनों में सवारियों को बैठाना आदि महत्वपूर्ण यातायत जानकारी आमजन को देते हुये नारों के द्वारा बताया कि
"यातायात नियमों को मत समझो लगाम, होते हैं जीवन रक्षा के पैगाम। "
"नियंत्रित गति में वाहन चलायें,जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभायें"।
कार्यक्रम प्रभारी एदल सिंह ने सभी स्वयंसेवकों से कहा कि वे अधिक से अधिक यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करें, एवं उन्हें नियमों का पालन करने के लिए आग्रह करे इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद जयललिता ज्योति पचौरी संजय कुमार मुस्कान गोस्वामी रेणु कुमारी आदि उपस्थित रहे।