भाजपा नेता हेमंत लोधी के माताजी-पिताजी आकस्मिक निधन पर शोक-संवेदना प्रकट करने पहुंचे यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक
Gargachary Times
5 August 2025, 21:45
270 views
Bulandshahr
स्याना विधानसभा क्षेत्र के गांव बिगराऊं निवासी हेमंत लोधी के माताजी व पिताजी की आकस्मिक निधन होने से एक दिवसीय दौरे पर आए यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा नेता हेमंत लोधी के आवास पर पहुंचकर उनके परिवार को शोक संवेदना प्रकट की।
उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं भाजपा नेता हेमंत लोधी के साथ हैं इस दुख की घड़ी में भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है।
आपको बता दें कि भाजपा नेता हेमंत लोधी के पिताजी पूर्व केंद्र मंत्री डॉ छत्रपाल सिंह व माता जी की मृत्यु एक हफ्ते मैं दोनों की ही मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी हर व्यक्ति उनकी मौत से बहुत ही दुखी था।
इस दौरान जिला अध्यक्ष विकास चौहान प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी बसंत सिंह त्यागी तथा जनपद के अन्य वरिष्ठ नेता शोक संवेदना में रहे।।