Loading...

थाना सिरसागंज पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 24 January 2026, 19:06 226 views
Firozabad
थाना सिरसागंज पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधाकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले मु0अ0सं0 30/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना सिरसागंज में वाँछित अभियुक्त बोबी पुत्र पुन्नीलाल निवासी हिमायुपुर थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद को थाना क्षेत्र सिरसागंज के भदान रोड बम्बा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है । उपरोक्त अभियुक्त थाना सिरसागंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 679/25 धारा 303(2)/317(2)/317(5) बीएनएस में वाँछित अभियुक्त है । गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24