9 फरवरी को होगी भारतीय किसान यूनियन टिकैत की किसान महापंचायत
Gargachary Times
24 January 2026, 19:07
273 views
Mathura
मथुरा में किसानों की एक महापंचायत होने जा रही है।
9 फरवरी को यह किसान महापंचायत जनपद के यमुना एक्सप्रेस वे राया कट पर की जाएगी। प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि किसान नेता राकेश टिकैत महापंचायत में मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी एवं किसान इस महापंचायत में भाग लेंगे।
किसान महापंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार और जिला अध्यक्ष मीरा सिंह ने यमुना एक्सप्रेस वे राया कट का स्थलीय निरीक्षण किया।
साथ ही संबंधित सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।
इस दौरान पंचायत स्थल पर रघुराज सिंह पुत्र श्री प्रताप सिंह निवासी सिहोरा को शिक्षक प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया जहां उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि उनका हर संभव प्रयास किसानों के लिए होगा।इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश व प्रभारी मध्य प्रदेश गजेंद्र सिंह परिहार वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश परिहार वरिष्ठ कार्यकर्ता ललित शर्मा जिला अध्यक्ष मथुरा मीरा सिंह प्रमुख महासचिव मथुरा धीरी सिंह जिला उपाध्यक्ष कैप्टन बच्चू सिंह महानगर अध्यक्ष सलीम खान तहसील अध्यक्ष महावन नीरेश कोयड ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव रणछोड़ सिंह, रमेश चंद दरोगा , चौ हुकम सिंह, चौ अमर सिंह, चौ बिजेंद्र सिंह बैंक वाले मौजूद रहे।