थाना खैरगढ पुलिस टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सलमान को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
24 January 2026, 19:07
176 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना खैरगढ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 14/26 धारा 87,65(1) बीएनएस व ¾ पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सलमान पुत्र जैनुद्दीन को मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइन चौकी के पास सर्विस रोड थाना मटसेना से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।