थाना टूण्डला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त हाशिम को अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
24 January 2026, 19:08
198 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध पर रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बन्ना रोड रेलवे लाईन के पास से एक अभियुक्त हाशिम पुत्र समशुद्दीन निवासी देशी शराब के ठेके के पास मोहम्मदाबाद थाना टूण्डला को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना टूण्डला पर अभियुक्त हाशिम उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 45/26 धारा 04/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।