मैक्स हॉस्पिटल नोएडा ने फिरोजाबाद में यूरोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की
Gargachary Times
24 January 2026, 19:10
180 views
Firozabad
फिरोजाबाद: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा ने आज फिरोजाबाद के मित्तल नर्सिंग होम एंड मैटरनिटी होम, में अपनी विशेष यूरोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के यूरोलॉजी विभाग के ग्रुप चेयरमैन एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर और मेल हेल्थ विभाग के चेयरमैन- डॉ.(प्रो.) राजेश अहलावत और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ प्रोस्टेट एवं यूरोलॉजिकल कैंसर विभाग के - कंसल्टेंट, डॉ. प्रांजल गुप्ता, की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर मित्तल नर्सिंग होम एंड मैटरनिटी होम के ओनर व डायरेक्टर डॉ. जगदीश मित्तल और डॉ. अलका मित्तल भी मौजूद रहे।
डॉ. (प्रो.) राजेश अहलावत और डॉ. प्रांजल गुप्ता, हर महीने के तीसरे शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक मित्तल नर्सिंग होम एंड मैटरनिटी होम, फिरोजाबाद में उपलब्ध रहेंगे, जहां वे प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करेंगे।
लॉन्च के दौरान, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के यूरोलॉजी विभाग के ग्रुप चेयरमैन एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर और मेल हेल्थ विभाग के चेयरमैन - डॉ. (प्रो.) राजेश अहलावत, ने कहा, “पारंपरिक सर्जरी की तुलना में रोबोटिक यूरोलॉजिकल सर्जरी के कई फायदे हैं। रोबोटिक टेक्नोलॉजी ने यूरोलॉजी के लगभग हर क्षेत्र में प्रक्रियाओं को बेहतर बनाया है। प्रोस्टेट सर्जरी में यह तकनीक कैंसरस टिश्यू को अत्यंत सटीकता से हटाने में मदद करती है, साथ ही आसपास की संरचनाओं को सुरक्षित रखते हुए यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस और इरेक्टाइल डिसफंक्शन के जोखिम को कम करती है। किडनी कैंसर के मामलों में बड़े ट्यूमर में पूरी किडनी हटाने और छोटे ट्यूमर में केवल ट्यूमर निकालने में रोबोटिक तकनीक प्रभावी साबित होती है। ब्लैडर सर्जरी में भी यह कॉम्प्लेक्स रीकंस्ट्रक्शन और ब्लैडर रिमूवल जैसी प्रक्रियाओं में सहायक है।“
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ प्रोस्टेट एवं यूरोलॉजिकल कैंसर विभाग के - कंसल्टेंट, डॉ. प्रांजल गुप्ता, ने बताया, “यूरोलॉजिकल कैंसर मूत्र प्रणाली से जुड़े कई प्रकार के कैंसर को शामिल करता है, जिनके शुरुआती लक्षणों की पहचान समय पर इलाज के लिए बेहद जरूरी है। आम लक्षणों में पेशाब में खून आना, लगातार लोअर बैक या पेल्विक दर्द, पेशाब की आदतों में बदलाव जैसे बार-बार पेशाब आना या पेशाब करने में कठिनाई, और बिना कारण वजन कम होना शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा थकान, पेल्विक क्षेत्र में गांठ या सूजन, या बार-बार यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन भी हो सकते हैं। ऐसे चेतावनी संकेतों के प्रति सतर्क रहना और समय पर डॉक्टर से संपर्क करना सही डायग्नोसिस के लिए आवश्यक है।“
इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के साथ मैक्स हॉस्पिटल, नोएडा एडवांस्ड चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने और इनोवेटिव ट्रीटमेंट्स को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है। अब मरीज अपने शहर में ही अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ अनुभवी विशेषज्ञों की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।