Loading...

सरकार की प्रभावी उद्यमी नीतियों के कारण युवा आज जॉब सीकर के बजाय जॉब प्रोवाइडर बन रहे हैं:- अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम राकेश गर्ग

Gargachary Times 24 January 2026, 19:11 181 views
Firozabad
सरकार की प्रभावी उद्यमी नीतियों के कारण युवा आज जॉब सीकर के बजाय जॉब प्रोवाइडर बन रहे हैं:- अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम राकेश गर्ग
जनपद में 77 वां उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया, इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेश की समृद्ध, संस्कृति, गौरवशाली परंपरा और कला का शानदार प्रदर्शन किया गया, प्रदेश की संस्कृति की परंपरा का निर्वहन करते हुए सर्वप्रथम मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया, साथ ही साथ इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी मुख्य अतिथि और विशेष अतिथियों द्वारा किया गया, इन प्रदर्शनियों में पर्यटन एवं उद्योग विभाग द्वारा जनपद की बढ़ती औद्योगिक क्षमता और पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन किया गया, जबकि एनआरएलएम और मिशन शक्ति के प्रदर्शनियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की झलक दिखाई गई, कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीक और उपलब्धियांे से संबंधित स्टॉल भी लगाई गई। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि राकेश गर्ग अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड कानपुर ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूत हो रही है, सुदृण कानून व्यवस्था के कारण एक भयमुक्त समाज का निर्माण संभव हुआ है, जो निवेश और प्रगति के लिए अनिवार्य हैं, विद्युत क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव उपस्थित हुए हैं, अब 22 से 23 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है, साथ ही साथ रोड कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, बिजली और सड़के किसी भी राज्य की प्रगति का आधार स्तंभ होते हैं, प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 52 हजार से बढ़कर एक लाख के ऊपर निकल गई है, राज्य में पर्यटन क्षेत्र में क्रांतिकारी वृद्धि हुई है, विशेषकर ग्रामीण पर्यटन और धार्मिक पर्यटन में नए कीर्तिमान स्थापित कियें है, सरकार की प्रभावी उद्यमी नीतियों के कारण युवा आज जॉब सीकर के बजाय जॉब प्रोवाइडर बन रहे हैं। अंत में उन्होंने नागरिकों और जिम्मेदार पदों पर आसीन व्यक्तियों से अपील की है कि जिसे जो भी कार्य सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऐं, तभी एक सशक्त प्रदेश और समग्र राष्ट्र का निर्माण सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर बोलते हुए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि मैं यू0पी0 स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जनपद वासियों को बधाई देता हूं, उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशासन का मुख्य लक्ष्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, जनपद में कृषि, उद्योग और एनआरएलएम के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है, उन्होंने आगे कहा कि सड़क, बिजली और सुरक्षा के मोर्चे पर जो ऐतिहासिक सुधार हुए है,ं हम उन्हें स्थानीय स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर बोलते हुए मेयर कामिनी राठौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है, वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने भी प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी जनपद वासियों को बधाई दी और यह आशा और विश्वास भी व्यक्त किया कि हम सब मिलकर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने भी जनपद की विकास यात्रा के संबंध में विस्तृत रूप से बताया, उन्होंने कहा कि जनपद में जल भराव वाली 1800 सड़कों में से 1200 सड़कों को ठीक कराया गया, सिरसा नदी का पुनरोद्धार किया गया, ढाई सौ ग्रामीण पुस्तकालयों का निर्माण किया गया, जहां पर 100 बच्चों का चयन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुआ है, यह संपूर्ण कार्यक्रम उद्यान विभाग के प्रांगण में किया गया, यहां पर स्कूली बच्चों ने भी अपने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का मन मोह लिया, कार्यक्रम का सजीव प्रसारण लखनऊ से देखा गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां पाने वाले लोगों को मुख्य अतिथि के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इनमें खेल के क्षेत्र में इशिता शर्मा, शिक्षा के क्षेत्र में मनीष शर्मा, तकनीकी एवं परंपरागत कृषि के क्षेत्र में लोकेश कुमार, प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में सचिन कुमार, मधुमक्खी पालन में रिंकी देवी, उद्यान के क्षेत्र में राकेश, उद्योग के क्षेत्र में मुकेश बंसल टोनी, हेमंत अग्रवाल बल्लू, बिन्नी मित्तल, राजीव अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, हनुमान प्रसाद गर्ग, सिंह राज, राजन सिंह, प्रतीक शर्मा, मुख्यमंत्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं सचिव सोनी देवी, पुष्पेंद्र कुमार रहें। इस दौरान मंच पर मुख्य अतिथि के अलावा विधायक टूंडला प्रेमपाल धनगर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, मनीष अग्रवाल उपाध्यक्ष लघु उद्योग, ब्लॉक प्रमुख डॉ लक्ष्मीनारायण यादव, ब्लॉक प्रमुख जसराना संध्या राजपूत, चैयरमैन मक्खनपुर और सिरसागंज फरिहा, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व विशु राजा एवं अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता उपस्थित रहें।
Follow Samachar24