Loading...

एसआरके पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को किया मतदान के प्रति जागरूक

Gargachary Times 24 January 2026, 19:12 164 views
Firozabad
एसआरके पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को किया मतदान के प्रति जागरूक
फिरोजाबाद । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई द्वारा एस.आर.के. (पी.जी.) कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर रवि माहेश्वरी ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समस्त छात्र छात्राओं को मतदाता की शपथ दिलाई और मताधिकार के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि, मतदान प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है और हम सभी को अपना मतदान अवश्य करना चाहिए। लोकतंत्र में एक एक वोट मायने रखता है तथा, हमें योग्य व्यक्ति चुनने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य के नेतृत्व व कार्यक्रम अधिकारी बृजेंद्र मिश्रा एवं रितु शर्मा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें, सभी छात्र छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ जैसे जोशीले नारे लगाते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Follow Samachar24