पुलिस ने चार अंतरजनपदीय चोरों को दबोचा, चोरी की बैटरियां, असलहा, स्विफ्ट कार बरामद
Gargachary Times
5 August 2025, 21:46
245 views
Bulandshahr
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि थाना सिकंदराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान हृदयपुर रोड के पास से 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 8 चोरी की बैटरियां, चोरी के उपकरण, 5 हजार रुपये नकद, अवैध तमंचा व कारतूस, दो चाकू और वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़ व हाथरस में बंद दुकानों और मकानों के ताले-शटर तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों के खिलाफ सिकंदराबाद और मेरठ के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में आशीष, अभिषेक, सूरज व प्रशांत निवासी कासगंज शामिल हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।