Loading...

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर फिरोजाबाद में जागरूकता कार्यक्रम, बालिकाओं को किया गया सशक्त

Gargachary Times 24 January 2026, 19:13 152 views
Firozabad
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर फिरोजाबाद में जागरूकता कार्यक्रम, बालिकाओं को किया गया सशक्त
फिरोजाबाद। आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को भारत सरकार एवं निदेशालय महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनपद के प्रतिष्ठा इंटर कॉलेज एवं मौलाना आज़ाद गर्ल्स इंटर कॉलेज फिरोजाबाद में किया गया, जहां बालिकाओं को संबोधित कर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम आकाशा, मिशन शक्ति महिला कल्याण विभाग फिरोजाबाद तथा अकाउंट असिस्टेंट मोहिनी शर्मा द्वारा बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार एवं बाल विवाह की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, सिलाई प्रतियोगिता एवं ग्लास पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कलाओं के माध्यम से “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का संदेश दिया। साथ ही विद्यालय परिसर में हैंडमेड खाद्य पदार्थ जैसे जैम, जेली, अचार, चटनी, चिप्स, हैंडीक्राफ्ट, एंब्रॉयडरी पेंटिंग, सिलाई, कढ़ाई एवं बुनाई से संबंधित आर्ट एवं क्राफ्ट वर्कशॉप की प्रदर्शनी भी लगाई गई। बालिकाओं ने अपने हुनर के माध्यम से यह संदेश दिया कि “बेटी किसी से कम नहीं है” और वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएचईडब्ल्यू अधिकारी अनम आकाशा ने कहा कि बालिकाओं को अपने कौशल को केवल सीखने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उसे निरंतर निखारते हुए रोजगार से जोड़ना चाहिए और समाज की अन्य महिलाओं व बालिकाओं को भी यह हुनर सिखाना चाहिए, तभी सही मायनों में नारी सशक्तिकरण संभव होगा। इसी क्रम में अकाउंट असिस्टेंट मोहिनी शर्मा द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह की रोकथाम की शपथ दिलाई गई। एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार से ग्लास उद्योग की जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. ज्योति एवं उनकी सबोर्डिनेट हेमलता द्वारा बालिकाओं को ग्लास पेंटिंग का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जुड़ने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बालिकाओं ने मंच पर आकर अपने पोस्टरों की विस्तार से व्याख्या करते हुए समाज में जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान अध्यापिका डॉ. शाहिना सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे।
Follow Samachar24