जिला पंचायत अध्यक्ष ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलने का दिलवाया संकल्प
Gargachary Times
24 January 2026, 19:13
114 views
Mathura
मथुरा। आज एम.डी. बाल इंटर कॉलेज, ओल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं स्वर्गीय श्रीमती मालती देवी जी व स्वर्गीय श्रीदेवी सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी का कालेज के प्रबंधक अन्य गणमान्यों ने माला एवं श्रीराधाकृष्ण की तस्वीर देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने स्कूली छात्र -छात्राओं को देशभक्ति, त्याग और सेवा की भावना को स्मरण करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलवाया। साथ ही स्वर्गीय मालती देवी एवं स्वर्गीय देवी सिंह के सामाजिक योगदान को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा मिलती है। हम सभी मिलकर नेताजी के सपनों के भारत के निर्माण के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे।
कार्यक्रम में ओमवीर सिंह राणा, निरंजन सिंह सोलंकी, पदम सिंह, सुरेश तरकर, वीरेंद्र कुंतल, प्रताप सिंह राणा, अरविंदी, कर्मवीर सिंह, विजेंद्र, नरेश कटारा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।