रामानंद आश्रम में आयोजित रामलीला में हुआ ताड़का, मारीच, सुबाहु वध का सजीव मंचन
Gargachary Times
24 January 2026, 19:13
183 views
Mathura
मथुरा - गोवर्धन के दानघाटी मंदिर के निकट, आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित श्री रामानंद आश्रम में दूसरे दिन श्री रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव में विश्वामित्र आगमन, ताड़का, मारीच, सुबाहु वध, फुलवारी की लीला का सुंदर मंचन किया गया। जिसको देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
36वे अनन्त श्री विभूषित जगद्गुरु स्वामी श्री रामानन्दाचार्य जयन्ती महा महोत्सव में सुबह की बेला में श्री उपेंद्रनाथ शास्त्री जी (व्यासजी) के निर्देशन में श्री राम महायज्ञ के उपरांत ५१ ब्राह्मणों द्वारा श्री रामचरितमानस नवाँह पाठ का आयोजन किया गया। दोपहर को हनुमान चालीसा के बाद रामलीला का भव्य एवं सचित्र रामलीला का मंचन देख सभी भक्तजनों ने जय श्री राम के उद्घोषों से प्रांगण गुंजायमान हो गया। रामलीला में महर्षि विश्वामित्र के अयोध्या आगमन पर राजा दशरथ ने उनके यज्ञ की रक्षा हेतु राम-लक्ष्मण को उनके साथ भेजा। रास्ते में राम ने ताड़का राक्षसी का वध कर मुनि को वरदान से मुक्त किया। आश्रम पहुँचकर, राम-लक्ष्मण ने विश्वामित्र के यज्ञ में बाधा डाल रहे मारीच को समुद्र में फेंका और सुबाहु का वध किया। इस मौके पर सत्यम चतुर्वेदी, ऋषभ चतुर्वेदी एवं अन्य भक्तगण मौजूद रहे।