शातिर लुटेरों से पुलिस की हुई मुठभेड़, तीन गिरफ्तार
Gargachary Times
24 January 2026, 19:28
138 views
Mathura
महावन क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले लुटेरों से थाना महावन पुलिस व एंटी रिवॉर्डेड टीम की मुठभेड़ हुई,
मुठभेड़ के दौरान तीनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी,
जिससे वह घायल हो गए।
इस दौरान पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने जिनके कब्जे से लूटी गई नगदी और मोबाइल फोन सहित लूट का अन्य माल भी बरामद किया। साथ ही तमंचा व कारतूस भी अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद किए गए।
किशनवीर पुत्र हेत सिंह निवासी गांव परौली सुहागपुर थाना जैथरा जनपद एटा हाल निवासी किराये का मकान महेश नगला चन्द्रभान थाना हाइवे जनपद मथुरा उम्र करीब 23 वर्ष 2. रोहित उर्फ रोहिताश पुत्र भूरी सिंह निवासी मैदुआ थाना बल्देव जनपद मथुरा हाल पता किराये का मकान महेश नगला चन्द्रभान थाना हाइवे जनपद मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष 3. वरुण पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव सोलना थाना सदर जनपद आगरा हाल निवासी किराये का मकान महेश नगला चन्द्रभान थाना हाइवे जनपद मथुरा उम्र करीब 18 वर्ष को मुठभेड के दौरान बरेली हाइवे के पास सर्विस रोड चिन्ताहरण मन्दिर मोड से गिरफ्तार किया गया ।