Loading...

समग्र हिन्दू चेतना समिति के तत्वावधान में 8 फरवरी को वृंदावन में होगा हिन्दू सम्मेलन

Gargachary Times 24 January 2026, 21:36 181 views
Mathura
समग्र हिन्दू चेतना समिति के तत्वावधान में आगामी 8 फरवरी को प्रातः 11 बजे वृंदावन स्थित रंगजी के बड़े बगीचा में एक हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को सफल और भव्य बनाने की तैयारियाँ तेज़ कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को अनाज मंडी स्थित लालबिहारा के समीप हिन्दू सम्मेलन के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन महंत सुंदर दास महाराज एवं आरएसएस के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र द्वारा भारत माता के चित्रपट के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न हुआ। नगर कार्यवाह संजय शर्मा ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यालय उद्घाटन के उपरांत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें हिन्दू सम्मेलन को अधिक से अधिक भव्य एवं प्रभावशाली बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 6 फरवरी को एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इस अवसर पर नृत्य गोपाल, विभाग प्रचारक पारस, जिला प्रचारक कुश अवतार, विजय राघव, कृष्णा, वैभव अग्रवाल, शरद सैनी, दास बिहारी, हृदय बिहारी, माखन सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से सम्मेलन में सहभागिता करने की अपील की है।
Follow Samachar24