Loading...

एसडीओ बुगरासी ने बिजलीघर की जर्जर छत को किया ठीक जब चालू हुई बिजली घर से सप्लाई बुगरासी

Gargachary Times 5 August 2025, 21:47 200 views
Bulandshahr
एसडीओ बुगरासी ने बिजलीघर की जर्जर छत को किया ठीक जब चालू हुई बिजली घर से सप्लाई बुगरासी
रविवार की रात को हुई भारी बरसात के चलते बुगरासी बिजलीघर की सप्लाई जर्जर छत होने के कारण मशीनों में पानी जाने से विघुतापूर्ती बंद हो गई थी। सोमवार को एसडीओ व कर्मचारियों के अथक प्रयत्न के बाद देर शाम विघुतापूर्ती चालू हो पाई थी। उक्त परेशानी से परेशान होकर एसडीओ बुगरासी प्रवीन कुमार वर्मा ने स्टाफ के साथ मिलकर मंगलवार को बिजलीघर की जर्जर छत को रिपेयर करके और फिर मशीनों को ठीक कराकर विघुतापूर्ती चालू कर दी ।छत को ठीक करके विघुतापूर्ती चालू करने को लेकर क्षेत्र मे स्टाफ एसडीओ की भूरि भूरि प्रशंसा हो रही हैं कि एसडीओ हो तो ऐसा कि पहले जर्जर बिल्डिंग की मरम्मत की और फिर विघुतापूर्ती चालू करके क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्या को निबटा दिया है।जिससे निकट भविष्य बिजली सप्लाई को लेकर कोई परेशानी नही होगी। एस डी ओ प्रवीण कुमार वर्मा ने कहा कि जर्जर बिजली घर को उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।।
Follow Samachar24