Loading...

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र पंचायत बेलौठ गांव में दबंगई का कहर, प्रजापति परिवार को गांव से करना पड़ा पलायन

Gargachary Times 24 January 2026, 21:43 110 views
Agra
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र पंचायत बेलौठ गांव में दबंगई का कहर, प्रजापति परिवार को गांव से करना पड़ा पलायन
उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक ओर 'सबका साथ-सबका विकास' और 'जीरो टॉलरेंस' की नीति का दावा करती है, वहीं आगरा के ब्लॉक खंदौली थाना खंदौली क्षेत्र के गांव बेलौठ से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ दबंगों के खौफ के चलते एक प्रजापति समाज के परिवार को अपना घर-बार छोड़कर पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा है।विवाद की जड़: बाइक पर बैठना बना गुना है मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब प्रजापति समाज के एक युवक का बाइक पर बैठना गांव के कुछ ठाकुर समाज के दबंगों को नागवार गुजरा। आरोप है कि इसी बात को लेकर दबंगों ने युवक के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट की।पुलिस शिकायत पर पहरा, रास्ते में रोका पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वे इस अन्याय की शिकायत करने पुलिस थाने की ओर जा रहे थे, तब दबंगों ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। आरोप है कि करीब 25 से 30 दबंगों ने पीड़ित परिवार को घेरकर उनके साथ मारपीट की और पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी। दहशत में पलायन: और सरकार के दावों पर सवाल दबंगों की इस गुंडागर्दी और लगातार मिल रही धमकियों से डरा-सहमा परिवार अब गांव छोड़कर पलायन कर चुका है। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या वर्तमान सरकार में पिछड़ों और दलितों की सुरक्षा केवल कागजों तक सीमित है? 25-30 दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप। और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का दावा। पुलिस सुरक्षा और न्याय व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल।योगी सरकार में जहां एक ओर अपराधियों पर नकेल कसने की बात की जाती है, वहीं बेलौठ की घटना है।
Follow Samachar24