राया में गणतंत्र दिवस पर निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा
Gargachary Times
25 January 2026, 17:03
119 views
Mathura
राया , ( अमित अग्रवाल ) कस्वा राया में 26 जनवरी को 77 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। जिसके लिए आयोजको द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। आयोजक प्रमेन्द्र चौधरी नीरज अग्रवाल ने बताया कि इस भव्य तिरंगा यात्रा में सभी वर्गों के लोग शामिल रहेंगे । सोमवार को तिरंगा यात्रा प्रातः 10 बजे सुल्तान गंज से प्रारंभ होकर व्यापारी मोहल्ला होते हुए मांट तिराहे होते हुए मांट मार्ग फाटक हाथरस मार्ग अम्बेडकर पार्क मथुरा मार्ग नेहरू पार्क शहीद स्मारक होते हुए आयोजन स्थल पर पहुचेगी। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस अबसर पर अनुज अग्रवाल जगदीश चौधरी महेंद्र अग्रवाल दीपक सारस्वत शबाब कुरैशी इनाम कुरैशी इरशाद कुरैशी सद्दाम कुरैशी हरिमोहन उपमन्यु नन्दलाल आदि मौजूद रहे। संचालन मुकेश अग्रवाल ने किया।