Loading...

मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से ग्राम वासियों को किया जागरूक

Gargachary Times 25 January 2026, 17:03 128 views
Firozabad
मतदाता जागरूकता  रैली के माध्यम से ग्राम वासियों को किया जागरूक
आज श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज प्रभु नगर देव खेड़ा फिरोजाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन छात्र एवं छात्राओं ने प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता यादव के कुशल संयोजन में मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से ग्राम वासियों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी ऐडल सिंह ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई प्रबंधक भुवनेंद्र प्रताप सिंह ने झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा मतदान पर्व पर अपना मतदान अवश्य करें। मतदान लोगों को एक अच्छी एवं मजबूत सरकार चुनने का अधिकार देता है। मतदान एक लोकतांत्रिक देश के लिए एक महत्वपूर्ण और सबसे जरूरी प्रक्रिया है। इसलिए हम सभी को अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। छात्रों ने मतदान का रखना ध्यान, मिलकर चलो करे मतदान ,वोट डालने जाएंगे, अपना कर्तव्य निभाएंगे ,पहले मतदान, फिर जलपान, आदि नारे लगाते हुए 18 वर्ष पूर्ण होने वाले प्रथम मतदाता, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्ग लोगों को लोकतंत्र के पर्व को मनाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी एडल् सिंह सुखवीर सिंह ज्योति पचौरी जयललिता मनोज कुमार रामेश्वर प्रसाद उपस्थित रहे।
Follow Samachar24