पांच राज्यों के स्थापना दिवस समारोह में गोवर्धन, मथुरा के कलाकारों ने बांधा समा
Gargachary Times
26 January 2026, 21:04
95 views
Top News
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों मणिपुर, आसाम, त्रिपुरा, मेघालय, की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य समारोह आयोजित हुआ जिसमें गोवर्धन मथुरा से 3 सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाली टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें एक दल का नेतृत्व श्याम लोक कला मंच के निदेशक राजेश प्रसाद शर्मा ने किया उनके दल में शामिल अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार नरेश स्वामी जी ने अपने साथी कलाकारों के साथ भव्य ओर दिव्य मयूर नृत्य की प्रस्तुति देकर वहां ऐसा समां बांधा कि गुजरात और महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री ए के शर्मा सहित तमाम मंत्री और अन्य गणमान्य लोगों द्वारा जमकर तालियां बजाई। वहीं दूसरे दल का नेतृत्व पंडित विजय शर्मा ने किया जिनके निर्देशन में कलाकारों ने बरसाना की लठमार और फूलों की होली का आकर्षण नृत्य प्रस्तुत किया। तो वही तीसरे दल का नेतृत्व बृज की प्रसिद्ध वरिष्ठ महिला कलाकार डॉक्टर सीमा मोरवाल ने किया जिनके निर्देशन में कलाकारों ने ग्रैंड फिनाले में शामिल होकर मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। उत्तर प्रदेश, मणिपुर मेघालय, त्रिपुरा और असम की स्थापना दिवस पर आयोजित गांधीनगर के राज भवन, जो कि अब लोक भवन के नाम से जाना जाता है, मैं आयोजित भव्य स्थापना दिवस समारोह में तमाम प्रदेशों के मंत्री विधायक और गणमान्य शामिल हुए। उत्तर प्रदेश की तरफ से कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा समारोह में शामिल हुए इस अवसर पर ए के शर्मा ने गुजरात के उद्यमियों को उत्तर प्रदेश में निवेश करने का आमंत्रण भी दिया।