क्षेत्राअधिकारीगण एवं थाना प्रभारियो ने सुरक्षा समितियो के साथ की बैठक
Gargachary Times
5 August 2025, 21:49
83 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत ग्राम प्रहरियों एवं ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ बैठक की गई । बैठक में उपस्थित सभी ग्राम प्रहरियों व समिति सदस्यों को यह निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा सार्वजनिक शांति को प्रभावित करने वाली सूचना की जानकारी तत्काल संबंधित थाना/पुलिस को दें, जिससे समय से आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
यह बैठक आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, सामुदायिक सहभागिता को सशक्त करने तथा पुलिस-पब्लिक समन्वय को और बेहतर बनाने की दृष्टि से आयोजित की गई। समिति सदस्यों को क्षेत्रीय गश्त, सतर्कता एवं सूचना संप्रेषण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए हैं।