Loading...

राया में धूमधाम के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

Gargachary Times 26 January 2026, 21:05 162 views
Mathura
राया में धूमधाम के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
कस्वा राया में सोमवार को 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया । इस दौरान सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया जायेगा। वही शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किये गये। नगर पंचायत कार्यालय , कटरा बाजार , नेहरू पार्क पर ध्वजारोहण किया गया वहीं राष्ट्रीय इंटर कालेज पर ध्वजारोहण प्रबन्धक अरविंद शर्मा ने किया। । राया बाल मंदिर स्कूल में ध्वजारोहण राजकुमार अग्रवाल ने किया। इस अबसर पर प्रबन्धक राकेश अग्रवाल प्रधानाचार्य उमेशचंद्र सारस्वत आदि मौजूद रहे। इंडियन इंटर कालेज में ध्वजारोहण रामलीला कमेटी अध्यक्ष अभिषेक पाराशर ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य संजय सिंह आदि मौजूद रहे। लाला अम्बा प्रसाद शिशु मंदिर में ध्वजारोहण दाऊदयाल अग्रवाल ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे। उषा विमलकांत सरस्वती स्कूल में ध्वजारोहण राकेश शर्मा ने किया। इस दौरान विशाल पाराशर आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24