Loading...

राया में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

Gargachary Times 26 January 2026, 21:06 202 views
Mathura
राया में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
कस्वा राया में 77 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी। तिरंगा यात्रा प्रातः 10 बजे सुल्तान गंज से प्रारंभ होकर व्यापारी मोहल्ला होते हुए मांट तिराहे होते हुए मांट मार्ग फाटक हाथरस मार्ग अम्बेडकर पार्क मथुरा मार्ग होते हुए सादाबाद मार्ग नेहरू पार्क शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर आयोजन स्थल पर समापन हुयी । यात्रा में सभी बर्गो के युवाओं व बुजुर्गों ने शामिल हुए । मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अबसर पर प्रमेन्द्र चौधरी नीरज अग्रवाल अनुज अग्रवाल जगदीश चौधरी महेंद्र अग्रवाल दीपक सारस्वत शबाब कुरैशी इनाम कुरैशी इरशाद कुरैशी सद्दाम कुरैशी हरिमोहन उपमन्यु नन्दलाल फईम कुरैशी संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24