Loading...

एत्मादपुर के उपजिलाधिकारी सुमित सिंह को आगरा मंडल में प्रथम स्थान लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा द्वारा सम्मानित

Gargachary Times 26 January 2026, 21:07 98 views
Agra
एत्मादपुर के उपजिलाधिकारी सुमित सिंह को आगरा मंडल में प्रथम स्थान लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा द्वारा सम्मानित
आगरा एत्मादपुर उप जिलाधिकारी सुमित सिंह राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और उपजिलाधिकारी सुमित सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा द्वारा लखनऊ में सम्मानित किया गया है। अगस्त 2025 में पदभार ग्रहण करने के बाद से ही सुमित सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर अभियान को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। आंकड़ों में सफलता की कहानी सुमित सिंह के कुशल नेतृत्व में एत्मादपुर तहसील ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अविश्वसनीय परिणाम हासिल किए हैं: शत-प्रतिशत वितरण: विधानसभा के सभी 4,68,759 मतदाताओं को गणना प्रपत्र का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया गया। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा: कुल वितरित प्रपत्रों में से 3,82,260 प्रपत्रों को ऑनलाइन फीड कराया गया, जो रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ।सटीक मैपिंग: ऑनलाइन किए गए मतदाताओं में से 3,74,488 मतदाताओं की मैपिंग सफलतापूर्वक पूर्ण की गई 98% का स्ट्राइक रेट: सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि कुल ऑनलाइन मतदाताओं में से 98% की मैपिंग वर्ष 2003 के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण डेटा से सटीक रूप में मिलाई गई।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उप जिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह द्वारा अपनाई गई पारदर्शी प्रक्रिया, डेटा की शुद्धता और 'मैपिंग' जैसे तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण कार्य को इतनी सटीकता से पूरा करने की सराहना की। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत कार्यकुशलता का प्रतीक है, बल्कि पूरी निर्वाचन टीम के समन्वय का परिणाम है।
Follow Samachar24