जिला कारागार मथुरा में मनाया 77 वा गणतंत्र दिवस, जेल अधीक्षक ने फराया तिरंगा झंडा
Gargachary Times
26 January 2026, 21:08
164 views
Mathura
जिला कारागार मथुरा में 77 वा गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग के द्वारा कारागार की मुख्य प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं राष्ट्रगान से ध्वज को सलामी दी। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने जिला कारागार में सभी को संविधान की शपथ दिलाई।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा कारागार के 07 कार्मिकों को मेडल प्रदान किया गया। जिसे ध्वज फहराने के उपरान्त अधीक्षक के द्वारा सभी को प्रदान किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग के द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों एवम बंदियों को संबोधित किया तथा वीर स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों से सभी को याद कराते हुए देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कारागार के बंदियों द्वारा देश के अमर शहीदों की याद में देशभक्ति से ओत प्रोत कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
जेल अधीक्षक द्वारा कारागार में विगत दिनों हुई चित्रकला प्रतियोगिता में बंदियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार में प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जेल अधीक्षक के द्वारा भी कारागार में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों कार्मिकों एवं बंदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।उक्त के अतिरिक्त कई समाजसेवी को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अन्य कारागार अधिकारी जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह, चिकित्साधिकारी डा0 उपेन्द्र पाल सिंह सोलंकी व डाo उत्पल सरकार, उप जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह,रवीन्द्र कुमार , हेमराज, लेखाकार चूणामणि तिवारी फार्मासिस्ट सुभाष चंद्र दिवेदी शिक्षा अध्यापक सुरेन्द्र चौधरी, कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार चौहान व अन्य कारागार कार्मिक उपस्थित रहे।