77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम रमेश रंजन द्वारा किया ध्वजारोहण
Gargachary Times
26 January 2026, 21:10
122 views
Firozabad
77 वां गणतंत्र दिवस पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, बच्चे, जवान, बूढ़े, महिलाऐं सभी आज के दिन गणतंत्र मनाने की खुशी में आनंद से सरावोर दिखे, 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा ध्वजारोहण किया गया, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विशु राजा,अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता के साथ
कलेक्ट्रेट परिसर के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, इस गौरवमयी अवसर पर जिलाधिकारी ने सामूहिक राष्ट्रगान किया तथा उपस्थित जनों को संविधान की शपथ भी दिलाई, इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी और उन महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान निर्माता को नमन किया, जिनके त्याग और बलिदान से आज हम एक सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में खड़े हैं, जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की आत्मा है, यह हमारे अधिकारों के साथ-साथ हमारे कर्तव्य का भी बोध कराता है, जिलाधिकारी ने कहा कि हमने समय-समय पर आवश्यक रूप से संविधान में संशोधन भी किए, ताकि समय एवं परिस्थितियों के अनुसार देश एक नई भूमिका के लिए अपने आप को तैयार कर सके, जिलाधिकारी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह तकनीकी और नवाचार के माध्यम से जिले और देश की उन्नति में अपना अहम योगदान दें, जिलाधिकारी ने आगे कहा कि हम केवल 2026 की चुनौतियों का समाधान नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम 2047 की समृद्ध भारत की नींव रख रहे हैं।
इसकी पृष्ठभूमि तभी तैयार होगी जब हम बेटियों को सशक्त करेंगे, बेटियों को हम नेतृत्वकर्ता की भूमिका हेतु तैयार कर रहे हैं, उन्होंने समस्त जनपद के नागरिकों से अपील की है कि विकास के इस महा अभियान में अपना योगदान दे, ताकि एक सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके।
इस अवसर पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी विशु राजा, अरविंद द्विवेदी और मोहनलाल गुप्ता ने भी 77 वें गणतंत्र दिवस की समस्त जनपद वासियों को बधाई दी, इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया, सम्मानित होने वालों में जया देवी प्रमुख रही।