Loading...

टूण्डला पुलिस टीम द्वारा कार बुक करके चालक का अपहरण कर चालक से उसकी ईको कार, मोबाइल फोन व 7000 रूपये चोरी करने वाले 02 अभियुक्त साहिल व संजय को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 26 January 2026, 21:11 131 views
Firozabad
टूण्डला पुलिस टीम द्वारा कार बुक करके चालक का अपहरण कर चालक से उसकी ईको कार, मोबाइल फोन व 7000 रूपये चोरी करने वाले 02 अभियुक्त साहिल व संजय को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में चोरी /लूट की घटना कारित करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा थाना टूण्डला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 46/2026 धारा 123/140(3)/303(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. साहिल पुत्र गुलबहार 2. संजय खान पुत्र नाहर खान को चोरी के माल व 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित पुराना बायपास जरौली कट वाले रास्ते से किया गया गिरफ्तार । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 48/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24