Loading...

77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परेड़ ग्राउड में भव्य परेड की सलामी

Gargachary Times 26 January 2026, 21:12 37 views
Firozabad
77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परेड़ ग्राउड में भव्य परेड की सलामी
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा पुलिस लाइन परेड़ ग्राउंड में भव्य परेड़ की सलामी ली गयी तत्पश्चात श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह आईएएस मण्डलायुक्त, आगरा मण्डल, आगरा मुख्य अतिथि व जिलाधिकारी फिरोजाबाद का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह आईएएस मण्डलायुक्त, आगरा मण्डल, आगरा द्वारा पुलिस लाइन फिरोजाबाद में ध्वजारोहण कर सलामी ग्रहण की गयी एवं शांति व सद्भावना के प्रतीकात्मक ट्राई कलर बलून आसमान में छोड़े गए । परेड़ के प्रथम कमांडर आईपीएस राजेश घुनावत क्षेत्राधिकारी लाइन रहे । मुख्य अतिथि महोदय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित संग परेड़ का निरीक्षण किया गया । परेड़ में सम्मलित समस्त 09 टोलियों द्वारा मुख्य अतिथि महोदय का अभिवादन किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य पुलिस / प्रशासनिक अधिकारी व क्षेत्रीय जनता के गणमान्य व जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय मीडिया बंधु उपस्थित रहे । प्रथम परेड़ कमांडर आईपीएस राजेश घुनावत क्षेत्राधिकारी लाइन, द्वितीय परेड़ कमांडर श्री सुरेन्द्र विक्रम सिंह प्रतिसार निरीक्षण पुलिस लाइन फिरोजाबाद एवं तृतीय कमांडर उ0नि0 श्री श्यामवीर सिंह पुलिस लाइन फिरोजाबाद के नेतृत्व में समस्त 09 टोलियों द्वारा भव्य परेड़ का प्रदर्शन प्रस्तुत करते हुए मंच से गुजरते हुए मुख्य अतिथि महोदय का अभिवादन किया गया । टोलियों के साथ मोटरसाइकिल दस्ता, डायल-112 दस्ता, अग्निशमन दस्ता, डॉग स्कॉवड दस्ता, रेडियो शाखा दस्ता व एम्बूलेंस दस्ता साथ में रहा, सभी मुख्य अतिथि का अभिवादन करते हुए मंच से गुजरे । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा परेड़ में उपस्थित समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण को शपथ दिलाई गयी । तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय द्वारा परेड़ में उपस्थित समस्त अतिथिगण व पुलिस / प्रशासनिक अधिकारी / कर्मचारीगण, पुलिस लाइन फैमली एवं विभिन्न स्कूल/ विद्यालयों के छात्र / छात्राओं को सम्बोधित किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा जनपद में अति उत्कृष्ट / उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को जिसमें सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया । इसी क्रम में मुख्य अतिथी महोदय द्वारा जनपद की विभिन्न शाखाओं में तैनात पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण द्वारा सराहनीय कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही मुख्य अतिथी महोदय द्वारा श्री राजेश घुनावत (आईपीएस) सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी लाइन, श्री रवि शंकर प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री अनुज चौधरी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री अरूण कुमार चौरसिया क्षेत्राधिकारी टूण्डला, श्री अनिवेश कुमार क्षेत्राधिकारी सिरसागंज, श्री प्रवीण कुमार तिवारी क्षेत्राधिकारी नगर, श्री अमरीश कुमार क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद, सुश्री चंचल त्यागी क्षेत्राधिकारी साइबर, श्री तेजस त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी सदर, श्री प्रेम शंकर पांडेय क्षेत्राधिकारी जसराना, श्री सतेन्द्र प्रसाद पांडेय सीएफओ फिराजाबाद को मोमेन्टो प्रदान किया गया । तत्पश्चात मा0 मुख्य अतिथि महोदय को जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इसी क्रम में महोदय द्वारा समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित महानुभावों जिसमें प्रमुख रूप से समाजसेवी श्री मुन्नालाल शास्त्री (बांके बिहारी मन्दिर), श्री हेमन्त कुमार अग्रवाल उर्फ बल्लू, श्री प्रदीप कुमार उर्फ पम्मी,श्री आलम मुस्तफा याकूबी, श्री हिकमत उल्ला खां, श्री कासिम रजी (जमीयत उलेमा ए हिंद), श्री मौलाना अशरद, श्री संजय प्रताप सिंह (हिंदू जागरण मंच), श्री श्याम सिंह यादव (सभासद), श्री चन्द्र प्रकाश जैन, श्री मुफ्ती तनवीर, श्री वारिस अली, श्री डॉ0 अमित कुमार गुप्ता, श्री देवेन्द्र चौहान न्यूज 18, श्री जितेन्द्र शर्मा भारत समाचार, श्री डा0 संजीव माथुर, श्री लक्ष्मीनारायण यादव (ब्लॉक प्रमुख), श्रीमती अनुपम शर्मा, श्रीमती कल्पना राजौरिया, श्री शहजाद खान, श्री अमित कुमार उर्फ मुलायम, श्री हिमांशु शर्मा, श्री संतोष कुमार ठेकेदार को समाज में अपना अनुकरणीय योगदान देने पर फिरोजाबाद पुलिस की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि महोदय द्वारा समस्त टोली कमांडर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । विभिन्न स्कूल एवं विद्यालयों 1-डीपीएस शिकोहाबाद, 2-किड्स कॉर्नर स्कूल फिरोजाबाद, 3-सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, 4-सुदिति ग्लोबल स्कूल, 5-आईवे इंटरनेशनल स्कूल, 6- अखण्ड हिंद फौज, 7-डीपीएस फिरोजाबाद एवं आरटीसी फिरोजाबाद व पुलिस लाइन के छात्र / छात्राओं द्वारा शानदार सास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी । परेड़ ग्राउंड में उपस्थित समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण एवं आमजन द्वारा ताली बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान सुदिति ग्लोबल स्कूल, द्वितीय स्थान आईवे इंटरनेशनल स्कूल एवं तृतीय स्थान अखण्ड हिंद फौज स्कूल ने प्राप्त किया । परेड़ में सम्मिलित 09 टोलियों में से प्रथम स्थान टोली नं- 01 प्रशिक्षु टोली, द्वितीय स्थान टोली नं-9 एनसीसी टोली एवं तृतीय स्थान टोली न-07 महिला टोली ने प्राप्त किया ।
Follow Samachar24