Loading...

अवैध प्लॉटिंग पर विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

Gargachary Times 5 August 2025, 21:50 216 views
Bulandshahr
अवैध प्लॉटिंग पर विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
बुलन्दशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए खुर्जा क्षेत्र में चार स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में सचल प्रवर्तन टीम ने ग्राम ढांकर व आसपास के क्षेत्रों में करीब 14 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। कार्रवाई निजामपुर रोड, खबरा-खानपुर रोड, ढांकर रोड व सिकन्द्राबाद रोड पर की गई। प्राधिकरण की अधिकारी कर्मजीत कौर ने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे बिना अनुमति निर्माण न करें और अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें।
Follow Samachar24