Loading...

हम सभी का कर्तव्य है कि संविधान की मर्यादाओं का पालन करना : जिला पंचायत अध्यक्ष

Gargachary Times 27 January 2026, 20:33 151 views
Mathura
हम सभी का कर्तव्य है कि संविधान की मर्यादाओं का पालन करना : जिला पंचायत अध्यक्ष
मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत जिला पंचायत ने पंचायत के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान किया व संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाते हुए देश की एकता एवं अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान लागू किया गया था। हम सभी का कर्तव्य है कि संवधिन की मर्यादाओं का पालन करते हुए अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाएं और एक सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गांव बोरपा के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पहुंचे जहां विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य ने माल्यार्पण और साफा बांधकर स्वागत और ध्वजारोहण करते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं नागरिकों को देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण कराया तथा राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और संविधान के प्रति निष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने ने कहा कि आज़ाद भारत का यह लोकतांत्रिक स्वरूप हमारे शहीदों के त्याग और बलिदान की देन है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर विशेष अतिथिगण सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और नन्हें मुन्हें बालक बालिकाएं मौजूद रहीं।
Follow Samachar24