राया पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट से संबंधित एक वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Gargachary Times
27 January 2026, 20:33
112 views
Mathura
मथुरा— जनपद में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राया पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध नशीले पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना राया पुलिस ने हुलू अंडरपास से करीब 50 कदम आगे ग्राम आयराखेड़ा की दिशा में चेकिंग के दौरान अभियुक्त दर्याव सिंह पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी ग्राम आयराखेड़ा, थाना राया, जनपद मथुरा को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 700 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा अभियुक्त से बरामद गांजा को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई।