मथुरा पुलिस ने गुम हुए 685 कीमती मोबाइल किए बरामद
Gargachary Times
27 January 2026, 20:34
119 views
Mathura
वृंदावन: तीर्थ नगरी मथुरा वृंदावन में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को मथुरा पुलिस ने गणतंत्रता दिवस के उपहार स्वरूप उन्हें खोए हुए उनके कीमती मोबाइल वापस किए है। विभिन्न थाना क्षेत्रों से
लगभग 685 कीमती मोबाइल बरामद किए गए है। जिनकी बाजारू कीमत लगभग दो करोड़ रुपए आकी गई है।
जिसके एवज में पुलिस कप्तान श्लोक कुमार ने थाना क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग के लिए कार्य करने वाले पुलिस टीम के जाबाजो को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है।
जिसमे अधिकांश मोबाइल वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय द्वारा गठित पुलिस टीम के जाबाज हैड कांस्टेबल जिनेद्र कुमार, हैड कास्टेबल रितेश कुमार व कास्टेबल नितिन कुमार ने बरामद किए है।
यहा बताते चलें कि अपनी ड्यूटी को अपना कर्तव्य मनाने वाले यह वह सिपाही है,जो पूर्व में भी कई बड़ी वारदातो का खुलासा कर चुके है। जिन्हे पूर्व में भी तत्कालीन एसएसपी (डीआईजी )शैलेश कुमार पांडेय व पुलिस कप्तान श्लोक कुमार द्वारा बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रशस्ति पत्र से नवाजा जा चुका है।
सोमवार को मथुरा पुलिस लाइन के सभागार में गणतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में जहा एक ओर बेहतर पुलिसिंग के लिए केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी व पुलिस कप्तान द्वारा पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
वही अपने कीमती मोबाइल खो चुके लोगो को उनके मोबाइल सुपुर्द किए गए।
इस दौरान अपने मोबाइलों को पाने की आस खो चुके लोग मथुरा पुलिस की सराहना करते नजर आए।
यहा बताते चले की थाना वृंदावन क्षेत्र में कार्यरत हैड कास्टेबल जिनेन्द्र कुमार, हैड कास्टबेल रितेश कुमार और नितिन को वृंदावन थाना क्षेत्र से लापता हुई 1 साल की बच्ची को सकुशल बरामद करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित गया है। साथ ही उनकी पीठ भी थपथपाई गई।
इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह व कप्तान श्लोक कुमार द्वारा ध्वजा रोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।