Loading...

नीमगांव में आकाशीय बिजली गिरने से हुआ लाखों का नुकसान

Gargachary Times 27 January 2026, 20:35 125 views
Mathura
नीमगांव में आकाशीय बिजली गिरने से हुआ लाखों का नुकसान
गोवर्धन - जनपद में हो रही वारिश से जहां आम जनमानस परेशान है वही कई जगह आसमानी बिजली गिरने से लाखों रूपये का नुकसान भी हुआ है। गोवर्धन के नीमगाँव में आज हो रही बारिश के बीच कड़कडाती आसमानी बिजली ने कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिये वहीं बिरजो पुत्र रतन सिँह के मकान को भी अपनी चपेट ले लिया। बरसात के बीच अचानक तेज आवाज ने सभी को डरा दिया घर वालो ने बाहर निकल कर देखा तो मकान की छत को फाड़ते हुये आसमानी बिजली ने घर में लगे इलेक्ट्रीक सामान को जला दिया जिससे लाखों रूपये के उपकरण जलकर खाख हो गये। साथ ही मकान में भी दरार पड़ने से काफी नुकसान हुआ है.
Follow Samachar24