Loading...

महिला सेल व थानों की महिला पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Gargachary Times 5 August 2025, 21:52 36 views
Firozabad
महिला सेल व थानों की महिला पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देशन में किया गया, जिसका अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद द्वारा पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा नेतृत्व किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर प्रशिक्षण का संचालन हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन की अधिकारी / जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा द्वारा किया गया। उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, पोक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या व साइबर अपराध जैसे विषयों पर प्रशिक्षण देते हुए, थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क को अधिक प्रभावी व संवेदनशील तरीके से संचालित करने हेतु आवश्यक जानकारियां दी । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक, अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, चाइल्ड लाइन, मिशन शक्ति सहित कई सामाजिक संगठनों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24