Loading...

विकसित भारत जन जागरण अभियान” के तहत एक गोष्ठी का आयोजन

Gargachary Times 27 January 2026, 20:35 125 views
Mathura
विकसित भारत जन जागरण अभियान” के तहत एक गोष्ठी का आयोजन
फरह। विकासखंड फरह के गांव गढ़ाया में विकसित भारत राम जी पर हुई संगोष्ठी राज्यसभा सांसद ने गिनाई उपलब्धियां मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे “विकसित भारत जन जागरण अभियान” के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह शामिल हुए। तेजवीर सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं श्रमिकों, किसानों और व्यापारियों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही हैं। इन योजनाओं से न केवल आर्थिक मजबूती बढ़ी है, बल्कि गांव, गरीब और किसान को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इससे “विकसित भारत” की नींव और अधिक मजबूत होगी। तेजवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2027 तक विकसित भारत का सपना पूरी तरह से मजबूती के साथ साकार होगा। उन्होंने दावा किया कि सरकार को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद लागू की गई नीतियों और योजनाओं से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष हमेशा विकास कार्यों में रोड़े अटकाने का काम करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में देश में कोई ठोस विकास नहीं हुआ, जिससे देश पिछड़ता चला गया। तेजवीर ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में मजबूत नीतियां लागू की जा रही हैं और बुनियादी ढांचे से लेकर सामाजिक योजनाओं तक व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। गोष्ठी के अंत में ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने और जन जागरण अभियान से जुड़ने की अपील की गई। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ।
Follow Samachar24