Loading...

वृन्दावन में व्यापारिक समस्याओं को लेकर तेरह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया

Gargachary Times 27 January 2026, 20:36 220 views
Mathura
वृन्दावन में व्यापारिक समस्याओं को लेकर तेरह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया
वृन्दावन: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री लोकेश कुमार अग्रवाल के आह्वान पर सोमवार दिनांक 27 जनवरी 2025 को व्यापारिक समस्याओं के समाधान को लेकर माननीय वित्त मंत्री, भारत सरकार को संबोधित एक मांग पत्र पूरे प्रदेश में जिला अधिकारियों के माध्यम से प्रेषित किया गया। इसी क्रम में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल वृन्दावन द्वारा जिला अधिकारी मथुरा को व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित तेरह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल वृन्दावन के अध्यक्ष श्री आलोक बंसल, चैयरमेन श्री धनेन्द्र अग्रवाल (बोबी), महामंत्री श्री लक्ष्मीनारायण दीक्षित एवं श्री शोभित गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। व्यापारियों ने आशा व्यक्त की कि सरकार उनकी समस्याओं पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेगी।
Follow Samachar24