श्री बांके बिहारी जी कॉरिडोर निर्माण को भूमि अधिग्रण की एक और रजिस्ट्री की गई
Gargachary Times
27 January 2026, 20:37
190 views
Mathura
वृदावन श्री बांके बिहारी जी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए शासन प्रशासन के द्वारा किए जा रहे प्रयास अब सफलता की ओर दिखाई दे रहे हैं।
मथुरा जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के प्रयास एवं बांके बिहारी जी के श्रद्धा और भाव के चलते कॉरिडोर निर्माण के लिए एक के बाद एक रजिस्ट्री होना शुरू हो गई है।
श्री बांके बिहारी जी कॉरिडोर निर्माण के लिए एक और जमीन की रजिस्ट्री की गई है।
वृंदावन के मनीष मिश्रा ने मंगलवार को अपनी 322 वर्ग मीटर जमीन की रजिस्ट्री श्री बांके बिहारी जी मंदिर के पक्ष में की है।
इस दौरान जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने रजिस्ट्री करने वाले मनीष मिश्रा का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी , मथुरा के द्वारा उन सभी दुकानदारों एवं मकान स्वामियों से भी अपील की गई है, जिनकी संपत्ति श्री बांके बिहारी जी कॉरिडोर के अंतर्गत आ रही है, वे इस पुनीत एवं ऐतिहासिक कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए मंगलवार को जमीन की यह दूसरी रजिस्ट्री की गई।
रजिस्ट्री के दौरान उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी व जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज वर्मा
सिटी मजिस्ट्रेट राकेश सिंह मौजूद रहे।