Loading...

यूजीसी कानून को लेकर सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं सरकार के खिलाफ निकाला मार्च, बीजेपी सरकार को बताया हिन्दुओं को बाँटने वाली पार्टी

Gargachary Times 28 January 2026, 18:56 363 views
Mathura
यूजीसी कानून को लेकर सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं सरकार के खिलाफ निकाला मार्च, बीजेपी सरकार को बताया हिन्दुओं को बाँटने वाली पार्टी
गोवर्धन -केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में स्कूल कॉलेजों में यूसीजी कानून लागू किया जिसे लेकर देश भर में छात्र व स्वर्ण जाति से संबंधित संघठन के लोग सड़कों पर उतर के कानून का विरोध कर रहे हैँ। गोवर्धन में भी आज करणी सेना गौ रक्षक दल सहित हिंदूवादी संगठन के सदस्यों ने सरकार के विरोध में मार्च निकाला यह मार्च बस स्टैंड से होकर सोंख अड्डा दानघाटी मंदिर होते हुये डीग अड्डा तक पहुंचा। मार्च में सामिल लोगों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार को स्वर्ण विरोधी बताया। हिन्दू वादी युवा नेता बाँके बिहारी शर्मा ने बीजेपी को स्वर्ण विरोधी साथ ही हिन्दुओं को बाँटने वाली सरकार बताते हुये कहा की इस सरकार ने हिन्दुओं को आपस में लड़ाने के लिये इस कानून को पारित किया है इस कानून से एक संस्था में पढ़ाई करने वाले छात्र एक दूसरे के विरोधी बनेंगे और आये दिन बेगुनाहों पर झूठे केस दर्ज होंगे साथ ही छात्रों की पढ़ाई पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। करणी सेना से कान्हा ठाकुर ने सरकार को चेतावनी देते हुये इस कानून को तत्काल वापस लेने को कहा अगर कानून वापस नहीं किया गया तो देश भर में बड़े स्तर पर आंदोलन होंगे और सरकार को आगामी चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना होगा वहीं धीरज कौशिक ने इस कानून को आपसी भाईचारे में दरार डालने वाला और स्वर्ण विरोधी बताते हुये कहा की यह कानून एससीएसटी जैसा ही है जिसका एक वर्ग फायदा उठाएगा। करण ठाकुर ने सरकार से मांग करते हुये क़ानून में संसोधन की मांग करते हुये कहा की कानून को पारित करने से पहले छात्र शिक्षक राज्य सरकारों सहित कानून के ज्ञाताओं से मिलकर इसे सही तरीके से लागू किया जाना चाइये था यह कानून एक पक्षीय व जनविरोधी है। मार्च निकालने वालों में रामधन सीताराम बांके पांडेय डेविड कौशिक सुभाष ठाकुर धीरज कौशिक मोहित शर्मा राहुल मुखिया मनमोहन ठाकुर संजय भाटी कुलदीप अग्रवाल आदि लोग सामिल रहे।
Follow Samachar24