सरकारी संपत्ति पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर स्थानीय लोगो में आक्रोश
Gargachary Times
28 January 2026, 18:59
158 views
Mathura
वृंदावन - थाना मांट क्षेत्र की बेगमपुर खादर के (केसीघाट) चंद्र्सखी मोहल्ले के समीप स्थित खाता संख्या 170 की सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध को लेकर स्थानीय लोगो में आक्रोश व्याप्त है।
बुधवार को स्थानीय लोगो ने भूमाफियाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारियों से इस ओर ध्यान आकर्षित करने की अपील की।
गुस्साए लोगो का कहना था कि ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर प्राचीन शिव मंदिर बना हुआ है। जिसमे क्षेत्रीय जनता पूजन अर्चन करने जाती है। इसके क्षेत्रीय लोग अपने सामूहिक कार्य भी कर लेते थे।
लेकिन अब महेश नामक युवक ने उस पर अपना ताला जड़ दिया है।
इतना ही नहीं बल्कि अब वह राजस्व कर्मियों से साठ गांठ कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उक्त सरकारी संपत्ति पर बाउल बाउंड्री कर उसे खुर्द बुर्द करने की फिराक में है।
जिसकी शिकायत वह कई बार लिखित रूप से मांट तहसील में कर चुके है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसके कारण उक्त भूमाफिया के होशले बुलंद है। जिसके चलते उन्हें मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा है। गुस्साए लोगो का आरोप था कि वह पूर्व में भी उक्त भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर चुका है।जिस पर कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है।
गुस्साए लोगो का कहना था कि अब भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो क्षेत्रीय लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।
इस संबंध में स्थानीय युवक बलबीर निषाद ने बताया कि इसकी शिकायत वह लिखित रूप से मांट एसडीएम से भी कर चुके है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नही हुई है। जिसके कारण आज मजबूरन होकर उन्हें सड़को पर आकर प्रदर्शन करने पर बाध्य होना पड़ा हैं। जिससे की प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित हो सके।
इस दौरान सुखदेव, खेमचंद,सत्यबीर,कमल सिंह, विवेक,सुजीत,बबलू, दीपक, मनोज, केदारी,पदमानंद,पीतम,देशराज, कौशल,सीमा, मनोज, भूरा, चेतराम, तुलसी निषाद आदि के अलावा सैकडो लोग मौजूद रहे।