Loading...

झंडा रैली प्रभात फेरी के पश्चात विद्यालय प्रांगण में किया श्रमदान

Gargachary Times 28 January 2026, 19:03 21 views
Firozabad
झंडा रैली  प्रभात फेरी के पश्चात विद्यालय प्रांगण में किया श्रमदान
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज प्रभु नगर देव खेड़ा फिरोजाबाद में आवासीय विशेष शिविर के छठवें दिन स्वयंसेवकों ने प्रातः स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में झंडारोहण व झंडा रैली प्रभात फेरी के पश्चात विद्यालय प्रांगण में श्रमदान किया प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता यादव ने स्वयंसेवकों को संदेश दिया कि हमारा पर्यावरण हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है यह हमारे जीवन का मुख्य स्रोत है क्योंकि हम पर्यावरण से भोजन पानी हवा प्राप्त करते हैं वास्तव में पर्यावरण हमारा संतुलन बनाए रखता है जहां हम हर पल सांस लेते हैं और जीते हैं इस प्रकार हमारे जीवन की गुणवत्ता भी हमारे प्रेरणा पर्यावरण पर निर्भर करती है इस अवसर पर प्रबंधक भुवनेंद्र प्रताप सिंह ने स्वयंसेवकों को समझाया कि पिछले कुछ वर्षों में पर्यावरण के लिए खतरा खतरनाक रूप में बड़ा है हम सभी का कर्तव्य है और जिम्मेदारी है कि हम अपनी पृथ्वी को अपने लिए और अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ और सुरक्षित जगह बनाएं लेकिन पर्यावरण संसाधनों के अंधाधुंध प्रयोग से हमने पारिस्थितिक संतुलन को बिगाड़ दिया है इसलिए हम में से प्रत्येक को पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक होना चाहिए पर्यावरण बचाओ रैली को संस्थापक श्री श्रीकृष्ण यादव जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कार्यक्रम अधिकारी ए दल सिंह ने स्वयंसेवकों के साथ अधिकृत गांव नगला ढाक में रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण प्रदूषण को फैलने से रोकना चाहिए और सदैव पर्यावरण को स्वच्छ रखना चाहिए लोगों को जागरूक किया इस अवसर पर सुखबीर सिंह संजय कुमार मुस्कान जयललिता गुंजन बघेल ज्योति डोली यादव आदि उपस्थित रहे
Follow Samachar24