आंवलखेड़ा मे उज्ज्वला योजना से रोशन हुए 221 परिवार, प्रदेश महामंत्री ने वितरित दिए गैस कनेक्शन
Gargachary Times
28 January 2026, 19:04
154 views
Agra
आंवलखेड़ा परमार ग्रामीण वितरक एचपी गैस गढ़ी फौजी आवल खेड़ा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी 'उज्ज्वला योजना' के तहत आज आंवलखेड़ा क्षेत्र में खुशहाली की लौ जली। परमार ग्रामीण वितरक एजेंसी (गढ़ी फौजी) द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान व विशिष्ट अतिथि सुशील चौहान ने लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन और सिलेंडर वितरित किए। गैस चूल्हा और सिलेंडर पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रमुख वितरण एवं अतिथियों का संबोधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम प्रताप सिंह चौहान और विशिष्ट अतिथि नेशनल हॉस्पिटल के चेयरमैन सुशील चौहान ने संयुक्त रूप से 221 नए लाभार्थियों को उज्ज्वला किट सौंपी। राम प्रताप सिंह चौहान (प्रदेश महामंत्री भाजपा): उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना ने ग्रामीण महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य और सम्मान की रक्षा की है। यह मोदी सरकार की अंत्योदय के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। अनिल परमार (चेयरमैन, परमार ग्रामीण वितरक एचपी गैस एजेंसी): कार्यक्रम के आयोजक अनिल परमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी एजेंसी अब तक 7000 से अधिक लाभार्थियों को इस योजना का लाभ पहुंचा चुकी है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।