Loading...

जिलाधिकारी ने बीआरसी एवं एईआरओ सुनवाई केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Gargachary Times 28 January 2026, 19:08 120 views
Lucknow
जिलाधिकारी ने बीआरसी एवं एईआरओ सुनवाई केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ड्राफ्ट नामावलियों के प्रकाशन के उपरांत नोटिसों का वितरण, नोटिसों का तमिला एवं उनकी सुनवाई एवं संबंधित डेटा अपलोडिंग की कार्यवाही निरंतर प्रगति पर है। पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तैनात सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) द्वारा तमिला नोटिसों के सापेक्ष नियमित रूप से सुनवाई जा रहा है। इसी क्रम में नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया का स्थलीय अवलोकन करने हेतु जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा विधानसभा क्षेत्र–173 लखनऊ पूर्व अंतर्गत विकास भवन स्थित बीआरसी एवं एईआरओ सुनवाई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विकास भवन स्थित वीआरसी में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ईआरओ द्वारा जानकारी दी गई कि वीआरसी कक्ष के साथ साथ विकास भवन के द्वितीय तल स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) कार्यालय, परियोजना अधिकारी नेडा कार्यालय तथा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में सुनवाई की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा उक्त सभी कार्यालयों का भ्रमण कर सुनवाई प्रक्रिया का अवलोकन किया गया तथा निर्देश दिए गए कि आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुनवाई कक्षों के बाहर बैठने हेतु अतिरिक्त कुर्सियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Follow Samachar24