Loading...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार मलिक की अध्यक्षता में समस्त नायिक अधिकारीगण के साथ सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक

Gargachary Times 28 January 2026, 19:09 130 views
Agra
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार मलिक की अध्यक्षता में समस्त नायिक अधिकारीगण के साथ सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा, श्री संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में जनपद आगरा में राष्ट्रीय के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 चलाया जा रहा है, जिसके परिपेक्ष में आज माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा महोदय की अध्यक्षता में समस्त नायिक अधिकारीगण के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने के लिए समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपस्थित नायिक अधिकारीगण को राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 को सफल बनाए जाने के लिए अधिक से अधिक मध्यस्थता हेतु उपयुक्त पत्रावालियों को संदर्भित करें तथा मध्यस्थ गण को त्वरित मध्यस्थता कर अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया। श्रीमती विनीता सिंह प्रथम, सचिव,(पूर्ण कालिक), सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा यह बताया गया कि पूर्व वर्ष में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान चलाया गया था, जिसमें ऐसे मामले चिन्हित किये गए थे, जो कि सुलह वार्ता से निस्तारण हो सके। बहुत अधिक संख्या में वादों का निस्तारण सुलह वार्ता के माध्यम से किया गया था और राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान सफल रहा। इसी को दृष्टिगत रखते हुए पुनः राष्ट्र के लिए मतदाता अभियान 2.0 चलाया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर मध्यस्थ के लिए संदर्भित किया जा रहा है। श्रीमती विनीता सिंह प्रथम, सचिव (पूर्ण कालिक) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा जनपद आगरा की प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भी आग्रह किया गया है कि इस राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान,2.0 का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किए जाने में सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें, जिससे आम जनता के चल रहे मामलों का निस्तारण सुलह वार्ता के माध्यम से निस्तारण हो सके। आज दिनांक 28.01.2026 को जिला कारागार आगरा के महिला बैरक में विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में श्री नागेश सिंह, कारापाल, श्रीमती मेघा राजपूत, श्री अंजनी सिंह, डिप्टी जेलर/उप कारापाल उपस्थित रहे। शिविर में उपस्थित निरूद्ध महिला बंदियों को उनके विधिक अधिकार, निशुल्क विधिक सहायता, जेल लोक अदालत, चसमं वार्निंग, अन्य विधिक अधिकारों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । इसके अतिरिक्त जिला कारागार के समस्त पुरुष बैंक का निरीक्षण किया गया। बैरक में उपस्थित निरूद्ध बंदियों से जाति भेदभाव व अन्य समस्याओं के बारे में पूछताछ की गई ।इसके संबंध में किसी भी बंदी के द्वारा कोई भी समस्या नहीं जताई गई। फिर भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित कारापाल को निर्देशित किया गया कि सम्यक साफ सफाई व किसी भी बंदी के साथ जाति भेदभाव ना हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाना सुनिश्चित करें।
Follow Samachar24