डीएम रमेश रंजन के मार्ग निदेशन में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय निगरानी समिति के बैठक की आयोजित
Gargachary Times
28 January 2026, 21:08
127 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन के मार्ग निर्देशन में विकास भवन सभागार मंे जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में जनपद के जनप्रतिनिधियों और जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा करना और उनमें गति लाना था, सर्वप्रथम परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बारें में विस्तार से जानकारी साझा की, उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को बिना किसी विलम्ब के किस्तों का भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है और चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है, उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने धरातल पर आने वाली समस्याओं से समिति को अवगत कराया, सदस्यों ने कहा कि नागरिकों के कार्य में विलंब न किया जाए और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए, समिति को आश्वस्त किया गया की प्राथमिकता के आधार पर नागरिकों की समस्याओं का समाधान होगा, इसी तरह पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने पेंशन योजना एवं शादी अनुदान के बारे में विस्तार से लोगों को अवगत कराया, इस बैठक के दौरान ब्लाक प्रमुख डॉ0 लक्ष्मी नारायण यादव, समस्त खंड विकास अधिकारी इत्यादि उपस्थित रहें।