डीएम की सख्ती के बाद जल प्लावित गांवों की ओर दौड़े अधिकारी
Gargachary Times
5 August 2025, 21:57
111 views
Mathura
मथुरा। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद अधिकारियों ने जल प्लावित गांवों की ओर दौड लगाई है। गांव से जल निकासी के त्वरित और अस्थाई उपाय अमल में जाये जा रहे हैं जबकि स्थाई समाधान के प्रयास भी शुरू किये गये हैं। ? लगातार हो रही बरसात से जनपद के कई गांवों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। अनदेखी और लापरवाही के चलते गांव का ड्रेनेज सिस्टम लगातार बिगडा है। पोखर तालाबों पर अवैध कब्जे हो जाने से पानी का संचय स्टिम पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। इसके अलावा नहर, रजवाहों और नालों के साथ होने वाली कनेक्टिविटी भी इसी तरह ध्वस्त हो गई है। जिन गांवों में कभी जलभराव नहीं होता था वह गांव भी अब इस समस्या से जूझ रहे हैं। लगातार शिकायतें मिलने के बाद जिलाधिकारी सीपी सिंह ने इसे गंभीरता से लिया है। इसका असर भी अब दिखाई देने लगा है। जिलाधिकारी के आदेशों का असर छाता, गोवर्धन तहसील के जल प्लावित गांवों में देखने को मिल रहा है। राजस्व , पंचायत, नगर पंचायतों की टीमें निरंतर पानी निकासी के प्रयास कर रहे हैं। एसडीएम छाता व गोवर्धन द्वारा कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है। इस बार जुलाई माह में हुई अत्यधिक वर्षा से छाता व गोवर्धन तहसीलों के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के खेतों में पानी भरा हुआ है। जिससे किसानों की खरीफ की फसल 80 प्रतिशत क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं दूसरी ओर राजस्व विभाग की टीमें फसलों के सर्वे में जुट गई हैं।