Loading...

थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विशांत अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 28 January 2026, 21:10 127 views
Firozabad
थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विशांत अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा नाजायज असलाह रखने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन के दौरान दिनांक 27/01/2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विशान्त पुत्र राजेन्द्र निवासी बसई थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 24 वर्ष को बन्ना रोड पक्की समाधि के पास थाना टुण्डला जिला फिरोजाबाद से मय 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 01 अदद नाजायज जिंदा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त विशान्त पुत्र राजेन्द्र निवासी बसई थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 24 वर्ष से बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 051/20256 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद पर पंजीकृत किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24