प्रथम वार्षिकोत्सव में पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे
Gargachary Times
30 January 2026, 20:47
99 views
Mathura
फरह। राजकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय भदाया गंगाधर फरह मथुरा में प्रथम वार्षिक उत्सव समारोह बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।मुख्य अतिथि के रूप में श्री रवीन्द्र सिंह जी जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सुषमा अग्रवाल जी प्रधानाचार्य जी जी आई सी परखम एवं राजकीय हाई स्कूल सैंनवा , श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव जी जी आई सी फरह. जूनियर स्कूल अशोक नगर के चंद्रमोहन जी, प्राथमिक विद्यालय गंगाधर भदाया की शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम की शोभा बढाई I SMDC के सदस्यों और अभिभावकों की उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लग गये।कार्यक्रम का सुभारम्भ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण के साथ किया गया I मुख्य अतिथि का स्वागत पटका पहना कर भेंट कर तथा पौध भेंट कर किया गया I मंच का संचालन रेनु द्वारा शानदार तरीके से किया गया I वार्षिक प्रगति प्रधानाचार्या भारती पांडेय द्वारा प्रस्तुत की गई I छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया I कार्यक्रम के अंत में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया I माननीय जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालय की प्रगति और कार्यक्रम की प्रशंसा कर अपनी ओजस्वी वाणी से सभी का उत्साह वर्धन कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की lसमस्त अतिथि गण के द्वारा पंख करियर कक्ष हब तथा विज्ञान लैब टी एल एम का अवलोकन , कर प्रशंसा की गई I
इस मौके पर परखम कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुषमा अग्रवाल
नीलम गुप्ता अर्चना सिंह आस्था गुप्ता रेनू
अंत में जलपान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।