Loading...

केशीघाट भूमि विवाद में महेश का पलटवार, अवैध कब्जे के आरोप किए खारिज

Gargachary Times 30 January 2026, 20:50 99 views
Mathura
केशीघाट भूमि विवाद में महेश का पलटवार, अवैध कब्जे के आरोप किए खारिज
वृन्दावन के केशीघाट क्षेत्र स्थित चन्द्रसखी मोहल्ला में ग्राम सभा भूमि व शिव मंदिर पर कथित अवैध कब्जे को लेकर उपजे विवाद में पीड़ित महेश का पक्ष सामने आया है, जिसमें उन्होंने लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। महेश ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यमुना किनारे बेगमपुर खादर में स्थित लगभग चार एकड़ भूमि उनकी पैतृक कृषि भूमि है, जो विधिवत रूप से राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। उन्होंने बताया कि हाल ही में वह अपनी इसी भूमि के एक हिस्से में पंचकोसीय परिक्रमार्थियों की सुविधा हेतु एक मंदिर भी बना रखा है। महेश के अनुसार कुछ दबंग किस्म के लोगों ने अवैध कब्जे की नीयत से उनकी जमीन पर घुसपैठ करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर कुछ लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने पहुंचे, जिसका पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। पीड़ित महेश ने बताया कि जब उन्होंने इन लोगों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की, तो उल्टा उन्हें ही धमकाया गया। इस घटना से आहत होकर उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है, साथ ही स्थानीय पुलिस को भी पूरे मामले से अवगत कराया है। महेश ने कहा कि उनके खिलाफ दिया गया शिकायती पत्र तथ्यों से परे और भ्रामक है तथा यह सब उनकी वैध भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस विवाद में क्या रुख अपनाता है और पीड़ित महेश को न्याय कब तक मिल पाता है।
Follow Samachar24