Loading...

यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक जन जागरूकता रैली का किया आयोजन

Gargachary Times 30 January 2026, 20:51 48 views
Mainpuri
यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक जन जागरूकता रैली का किया आयोजन
बेवर नवीगंज बेवर हाईवे पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष जन जागरूकता रैली का आयोजन किया है। रैली का शुभारंभ नवीगंज तरावादेव टोल प्लाजा से हुआ। यह रैली बनकिया होते हुए बेवर से नवीगंज तक निकाली गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए 'सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा' का संदेश देना। बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों को निःशुल्क हेलमेट बांटे गए। चालकों को सड़क सुरक्षा के 10 स्वर्णिम नियम समझाए गए और नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। पेट्रोलिंग यूनिट और आपातकालीन सेवाओं के माध्यम से सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। इस आयोजन में NHAI और श्रेम रोडवेज के निम्नलिखित अधिकारी शामिल रहे: अभिषेक पांडे (प्रोजेक्ट मैनेजर - जिन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाई) मनीष पांडे, आशीष शर्मा, अंकित जायसवाल, राजकुमार, और अभय दीप शर्मा विजय सिंह चौहान (टोल मैनेजर) और हिमांशु शाक्य (आर.पी.ओ.)। यह अभियान वर्तमान में चल रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 (1 जनवरी - 31 जनवरी) का एक हिस्सा है।
Follow Samachar24