Loading...

श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज प्रभु नगर देव खेड़ा मे एकदिवसीय शिविर स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम का आयोजन

Gargachary Times 30 January 2026, 20:52 77 views
Firozabad
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज प्रभु नगर देव खेड़ा मे एकदिवसीय शिविर स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम का आयोजन
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज प्रभु नगर देव खेड़ा फिरोजाबाद मैं एकदिवसीय शिविर स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के अंतर्गत पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ रैली को प्रबंधक भुवनेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया प्रबंधक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवकों को बताया कि हम सभी जानते हैं कि पॉलीथिन के प्रयोग से विभिन्न प्रकार की हानियां होती हैं जो हमें सभी के सेहत पर भी बुरा प्रभाव डालती हैं इस कारण हम सभी को अपने जीवन में किसी भी कार्य को करने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को भी पॉलिथीन प्रयोग करने से बचने के लिए कहना चाहिए पॉलिथीन हमारे पर्यावरण को भी नहीं बल्कि पेड़ पौधों और मिट्टी कृषि भूमि व जल को भी अधिक मात्रा में प्रदूषित करता है पॉलीथिन के प्रयोग से हमारे पशु और जंगली पशुओं के लिए भी हानिकारक है क्योंकि वह कूड़े के ढेरों में पॉलिथीन खा जाते हैं अतः आप लोगों से सभी गांव वासियों क्षेत्र वासियों अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें जिससे कम से कम पॉलिथीन का प्रयोग किया जाए इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता यादव ने स्वयं सेवकों को बताया कि वर्तमान समय में प्लास्टिक प्रत्येक मनुष्य के द्वारा दैनिक प्रयोग में लाया जा रहा है रसोई से लेकर सभी कार्यों में मनुष्य के द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है हम सभी को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना है जिससे हमारा पर्यावरण बचा रहे रैली को कार्यक्रम अधिकारी एदल सिंह द्वारा गांव में ले जाकर गांव के लोगों को जागरूक किया कि पॉलिथीन के प्रयोग नहीं करना है इस अवसर पर सुखबीर सिंह विजेंद्र सिंह संजय कुमार मनोज कुमार ज्योति पचौरी जय ललिता डोली यादव आदि अध्यापक उपस्थित थे
Follow Samachar24